सुधा सिंह राजपूत ने जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया
सुधा सिंह राजपूत ने जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया
बांदा। दिनांक 23 सितंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांदा में षष्ठम जनपद स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक स्तर पर भाषा एवं गणित विषयों में जबकि जूनियर स्तर पर विज्ञान, सामाजिक विषय, भाषा एवं गणित में प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक ब्लॉक से पाँच-पाँच प्रतिभागियों ने टी.एल.एम. तैयार कर प्रस्तुतिकरण किया, जिन्हें सराहनीय माना गया।प्राथमिक विद्यालय नंदवारा, क्षेत्र महुआ की प्रधानाध्यापिका सुधा सिंह राजपूत ने प्राथमिक स्तर की भाषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता में विजेताओं को डायट प्राचार्य द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
