छठामील चौराहा से सेवा अस्पताल होते हुए थाना सैरपुर पुर तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अविनाश सिंह चौहान संवाददाता
आज मंडल बख्शी का तालाब के छठामील चौराहा से सेवा अस्पताल होते हुए थाना सैरपुर पुर तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही।यह केवल एक यात्रा नहीं थी—यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारत की सैन्य शक्ति और हर भारतीय के गर्व का उत्सव था।विशेष उपस्थिति में बक्शी का तालाब के लोकप्रिय विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी ,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आदरणीय श्री मुकेश गुप्ता जी , गोविंद पाल जी, राहुल लाल जी,सहित देव तुल्य

कार्यकर्ताओं व सैकड़ों देशभक्तों ने कदम से कदम मिलाया।यह दृश्य बता रहा था — अब भारत रुकता नहीं, जवाब देता है।हर चेहरे पर जोश था, हर हाथ में तिरंगा…जय हिंद! वंदे मातरम्!भव्य और सफल तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए सम्मिलित हुए आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध जनों एवं युवा साथियों का हृदय से धन्यवाद व आभार…🙏🙏